गणेश चतुर्थी के अवसर पर मिल रही छुट्टियों के कारण निजी बस ऑपरेटरों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे यात्रियों में भारी रोष है। रेडबस (Redbus) ऐप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चेन्नई से रामनाथपुरम के लिए किराया 5,000 रुपये तक पहुंच गया है।
इसी तरह, चेन्नई से कोयंबटूर और इरोड के लिए 4,000 रुपये तथा तिरुनेलवेली और नागरकोइल के लिए 4,800 रुपये तक का किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि सरकार इस मनमानी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


