सामाजिक न्याय मंत्री वन्नियरसु ने धर्मपुरी स्थित सरकारी कॉलेज के छात्र छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार छात्रों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए भोजन व रखरखाव भत्ते में वृद्धि की गई है।
पट्टिनपाक्कम में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से नए सचिवालय के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री विजय की घोषणा पर मंत्री ने कहा कि इससे मछुआरों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को मछुआरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मंत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेंगे। निरीक्षण के समय धर्मपुरी जिला कलेक्टर सरवनन और जिला राजस्व अधिकारी आर. कविता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


