लंदन में समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने तमिलनाडु में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी यह निवेश अपनी यूरोपीय और ब्रिटिश सहयोगी इकाइयों के साथ मिलकर करेगी।
इस निवेश परियोजना के लिए तमिलनाडु सरकार की एजेंसी 'गाइडेंस तमिलनाडु' के साथ औपचारिक समझौता किया गया है। इस अवसर पर राज्य सरकार और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

