चेन्नई की मेयर प्रिया ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं के पहनावे और जीवनशैली के आधार पर उनका आकलन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर महिला को गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है।
मेयर ने अपने बर्गर खाने और बाल कटवाने जैसी निजी आदतों पर की जा रही आलोचनाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या ये टिप्पणियां उनके महिला होने या किसी विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण की जा रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि लोगों को मेयर पद से ऊपर उठकर महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।


