अन्नाद्रमुक महासचिव ई. पलानीस्वामी ने खुलासा किया है कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब अभिनेता विजय उनसे मिलने के लिए उनके घर पर तीन घंटे तक इंतजार करते रहे थे। उन्होंने यह बात दारापुरम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
पलानीस्वामी ने बताया कि विजय अपनी फिल्म की रिलीज में आ रही बाधाओं को लेकर चर्चा करने आए थे। फिल्म अगले दिन रिलीज होनी थी और केंद्र सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता के कारण विजय काफी तनाव में थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने उस समय विजय की मदद की थी और अब उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अभिनेता को वह एहसान याद है।




