फ्लाईदुबई के जिस को-पायलट पर उड़ान के दौरान कैप्टन पर हमला करने का आरोप है, उसे दो साल पहले एक अन्य एयरलाइन ने सेवा से हटा दिया था। फॉक्स न्यूज के अनुसार, ओमान एयर ने 2024 में को-पायलट को कट्टरपंथी इस्लामी वेबसाइटों को देखने के आरोप में ग्राउंड किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाद में वह दुबई चला गया और फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले ओमान एयर से कोई जानकारी नहीं ली। हालांकि, फॉक्स न्यूज ने इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
इस घटना के बाद पायलटों की नियुक्ति प्रक्रिया और सुरक्षा जांच पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि उड़ान के दौरान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने आरोपी को काबू में किया था, जिसके बाद रिजर्व पायलटों ने विमान की कमान संभाली। इस खुलासे के बाद एयरलाइन की भर्ती नीतियों की कड़ी समीक्षा की जा रही है।

