तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के खिलाफ टीवीके (TVK) के नेता आधव अर्जुन ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने धारापुरम से टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
आधव अर्जुन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस शिकायत में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के चुनाव प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगाई जाए।



