फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मिथ मच्चार को मैनकाइंड फार्मा ने 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। कंपनी ने संकटपूर्ण स्थिति में कैप्टन मच्चार द्वारा दिखाए गए असाधारण साहस, धैर्य और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए यह सम्मान दिया है।
इस प्रोत्साहन राशि के माध्यम से कैप्टन स्मिथ मच्चार और उनके परिवार को सम्मानित किया गया है। कंपनी ने उनकी त्वरित सूझबूझ को यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इस पुरस्कार की घोषणा की।
