पूनमल्ली बाईपास से वडापलानी के बीच ड्राइवरलेस मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत कर दी गई है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कुल 11 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इन ट्रेनों में एक बार में 900 यात्री सफर कर सकते हैं।
सोमवार से शनिवार तक पीक आवर्स के दौरान सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक हर 10 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी। रविवार और छुट्टियों के दिन पीक आवर सेवा लागू नहीं होगी। यात्रा के लिए किराया 10 रुपये से 40 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है।
11 अक्टूबर को यह सेवा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगी। इसके बाद 12 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेनें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दोनों दिशाओं में नियमित रूप से चलेंगी।

