त्योहारों के सीजन के मद्देनजर चेन्नई से विभिन्न शहरों के लिए विमान किराए में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों को अब कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
चेन्नई-तूतीकोरिन मार्ग पर किराया 7,201 रुपये से बढ़कर 17,363 रुपये हो गया है। इसी तरह, चेन्नई-मदुरै मार्ग पर किराया 5,459 रुपये से बढ़कर 8,537 रुपये और चेन्नई-त्रिची मार्ग पर 5,066 रुपये से बढ़कर 9,896 रुपये हो गया है। हालांकि, चेन्नई-कोयंबटूर मार्ग पर किराया 16,601 रुपये से घटकर 12,237 रुपये पर आ गया है।
इसके अलावा, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम मार्ग के लिए 20,448 रुपये, चेन्नई-कोच्चि के लिए 18,255 रुपये और चेन्नई-बेंगलुरु मार्ग के लिए 18,041 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।



