केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु भारत में सबसे अधिक महंगाई दर वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में कुल महंगाई दर 6.81 प्रतिशत और खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 10.62 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो देश में सर्वाधिक है।
राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की कीमतों में 108.09 प्रतिशत, चांदी के आभूषणों में 87.80 प्रतिशत, अदरक में 62.85 प्रतिशत, लहसुन में 54.62 प्रतिशत और नींबू की कीमतों में 36.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके विपरीत, आलू, टमाटर, कार, जीप, भिंडी और नारियल की कीमतों में 11.50 प्रतिशत से लेकर 3.99 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।


