रूस के कमचटका प्रायद्वीप में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:35 बजे 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र विल्यूचिन्स्क से 123 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 140 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस घटना के बाद फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यह क्षेत्र 'रिंग ऑफ फायर' नामक अत्यधिक सक्रिय टेक्टोनिक बेल्ट में स्थित है, जहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
इस बीच, जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी जारी कर दी थी, जबकि उनके अपने आंकड़ों में तीव्रता 6.9 दर्ज की गई थी। यदि यह चेतावनी सही होती, तो यह अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप साबित होता।



