साथानकुलम के पास एक घर में घुसकर महिला की हत्या करने के बाद अगवा की गई उसकी दोनों बेटियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मैरी नाम की महिला की हत्या उसी के घर में घुसकर प्रकाश नामक व्यक्ति ने की, जो पेशे से परोटा मास्टर है। प्रकाश, मैरी की बेटी से प्रेम करता था, लेकिन मैरी ने इस रिश्ते का विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया और बेटियों को अगवा कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

