द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पूर्व मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से निंदनीय है।
स्टालिन ने आरोप लगाया कि अंबिल महेश जांच में पूरा सहयोग कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था की विफलता और प्रशासनिक कुप्रबंधन से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी हथकंडे अपना रही है। स्टालिन ने चेतावनी दी कि लोगों के गुस्से को मोड़कर सत्ता में बने रहने की सरकार की मंशा कभी सफल नहीं होगी।


