भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे तेज 100 रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आज खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने महज 5 ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले यह रिकॉर्ड सर्बिया के नाम था, जिसने एक मैच के दौरान 5.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। भारत ने अब उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
इस आक्रामक पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ा। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा 5-5 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि करनबीर सिंह, फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के नाम 4-4 शतक दर्ज हैं।


