केंद्र सरकार ने कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली 543 ब्रांडेड दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की है। यह निर्णय 9 नवंबर से प्रभावी हो गया है। इस कदम से कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं की कीमतों में 67 प्रतिशत से लेकर 93 प्रतिशत तक की कमी आई है।
इस संशोधन के तहत, स्तन कैंसर की दवा 'पालबोसिक्लिब' (Palbociclib) की कीमत 40,421 रुपये से घटकर 2,720 रुपये और कीमोथेरेपी इंजेक्शन 'थियोटेपा' (Thiotepa) की कीमत 80,072 रुपये से घटकर 7,150 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, पर्टुज़ुमैब (Pertuzumab), बेवासिज़ुमैब (Bevacizumab), एबिराटेरोन (Abiraterone) और डैसैटिनिब (Dasatinib) जैसी कई महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में भी उल्लेखनीय कमी की गई है।
