तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी को चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने स्कूल मान्यता धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निजी स्कूल प्रशासकों से सरकारी मंजूरी और कानूनी परमिट दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही बी.टी. अरसाकुमार, सुरेश और राजा को गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच के दौरान पुलिस ने चेन्नई, त्रिची और कल्लाकुरिची में पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों—वलादी कार्तिक, अरुण प्रकाश, प्रकाश, सरवनन, रमेश और गोकुलकृष्णन—के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को चेन्नई के अमीनजीकराई इलाके से अंबिल महेश पोय्यामोझी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए पुलिस कमिश्नरेट ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।

