तमिलनाडु सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। लोक (विशेष-ए) विभाग द्वारा 28 अक्टूबर, 2026 को जारी जी.ओ.(आरटी) संख्या 3865 के तहत इन नियुक्तियों की पुष्टि की गई है।
आदेश के अनुसार, के. शांति को ओवरसीज मैनपावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, डॉ. मनीष एस. नरनवारे को टैनफिनेट (TANFINET) और आर. प्रिया को सलेम स्टार्च एंड सागो मैन्युफैक्चरर्स सर्विस इंडस्ट्रियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी में तैनात किया गया है। इसके अलावा, आर. राजकिरुबाकरन को एलकॉट (ELCOT), के. प्रिया को तिरुनेलवेली निगम और एम. मणिमेघलाई को टॉडिवा (TAWDEVA) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अतिरिक्त, ए. मीना प्रिया दर्शनी को इंडकोसर्व (INDCOSERVE), डॉ. टी. सेंगोट्टैयन को सीएमएएमएल (CMAML) और एस. शांति को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CMDA) में नियुक्त किया गया है।
