अमेरिका में संसद के नियंत्रण को लेकर होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान भारतीय समयानुसार आज शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 रिक्त सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।
यह चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के शेष दो वर्षों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि डेमोक्रेटिक पार्टी किसी भी एक सदन या दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लेती है, तो वह राष्ट्रपति के विधायी प्रस्तावों को नियंत्रित या बाधित करने की स्थिति में होगी। चुनाव के परिणाम कल तड़के से आने की उम्मीद है।

