अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास जा रहा लियरजेट 60 विमान अचानक नीचे गिरा और उसमें भीषण आग लग गई। यह विमान एक व्यस्त सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि विमान रिहायशी घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया।
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने पुष्टि की है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के साथ मिलकर इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। फिलहाल पीड़ितों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


