चेन्नई में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न बस टर्मिनलों से अलग-अलग मार्गों के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। कलाइग्नार सेंटेनरी बस टर्मिनस (KCBT), किलांबक्कम से पुडुचेरी, कुड्डालोर, चिदंबरम, त्रिची, मदुरै, थूथुकुडी, सेनकोट्टई, तिरुनेलवेली, सलेम और कोयंबटूर के लिए बसें उपलब्ध हैं। वहीं, किलांबक्कम में सीएमडीए क्लाइमेट पार्क के पास स्थित अस्थायी बस स्टैंड से वंदवासी, पोलुर और तिरुवन्नामलाई के लिए बसें चल रही हैं।
मराईमलाई नगर में प्रायोगिक आधार पर एक अस्थायी बस स्टैंड शुरू किया गया है, जहाँ से कुंभकोणम, तंजावुर और नागपट्टिनम के लिए बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा, कोयम्बेडु स्थित एमजीआर बस स्टैंड से ईसीआर, कांचीपुरम, वेल्लोर, बेंगलुरु और तिरुत्तनी के लिए बसें उपलब्ध हैं।
माधवराम नए बस स्टैंड से पोन्नेरी और उथुकोट्टई होते हुए आंध्र प्रदेश जाने वाली बसें संचालित की जा रही हैं। साथ ही, यहाँ से त्रिची, सलेम और कुंभकोणम के लिए नियमित बस सेवा भी जारी है।

