अमेरिका ने ईरान के गुप्त तेल व्यापार में मदद करने के आरोप में भारतीय कंपनियों और व्यक्तियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई के दायरे में कुल 9 कंपनियां और 4 व्यक्ति शामिल हैं।
प्रतिबंधित की गई कंपनियों में ओशिएनिक टेक्नोलॉजीज (OCEANIEK TECHNOLOGIES) और आर्यावर्त शिप मैनेजमेंट (ARYAVART SHIP MANAGEMENT) प्रमुख रूप से शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन ने इन पर ईरान के साथ अवैध व्यापारिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।



