रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्राचीन सभ्यता और भाषाई विविधता की गहरी प्रशंसा की है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक को दिए एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि भारत का इतिहास अत्यंत रोचक है और इसके सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने के बाद उनकी रुचि और अधिक बढ़ गई है।
इस चर्चा के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए भारत की भाषाई विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 60 करोड़ लोग आधिकारिक भाषा बोलते हैं, जबकि शेष दो-तिहाई आबादी अन्य विभिन्न भाषाओं का उपयोग करती है। रूसी नेता ने इस विविधता को अद्भुत बताते हुए भारत को एक समृद्ध और स्थायी इतिहास वाली सभ्यता का प्रमुख उदाहरण करार दिया।


