भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में पेप्सिको पर उपभोक्ताओं को जानबूझकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्राधिकरण का कहना है कि कंपनी अपने पेय पदार्थों 'Sting' और 'Adrenaline Rush' को 'एनर्जी ड्रिंक्स' के रूप में प्रचारित कर रही है।
FSSAI ने अदालत में स्पष्ट किया कि पेप्सिको को यह भली-भांति जानकारी है कि ये उत्पाद 'उच्च कैफीन युक्त पेय' (Caffeinated Beverages) की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद कंपनी द्वारा इन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।





