न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। पांच मैचों की इस श्रृंखला में अब भारतीय टीम 2-0 से आगे हो गई है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। जवाब में 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने जब 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के आधार पर भारत को 4 रन से विजेता घोषित किया गया।


