रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रैंकिंग के अनुसार, चेन्नई दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है और प्रदूषण का आंकड़ा 910 AQI दर्ज किया गया है, जो निर्धारित मानक सीमा से 35 गुना अधिक है।
चेन्नई के अलावा अन्य भारतीय शहर भी इस सूची में शीर्ष पर हैं। पुडुचेरी, बठिंडा और सिरसा में भी वायु गुणवत्ता का स्तर 731 से 802 AQI के बीच खतरनाक बना हुआ है। गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए निवासियों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है।


