तमिलनाडु में दिवाली के दौरान आतिशबाजी से जुड़ी घटनाओं में कुल 1,116 लोग घायल हो गए। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 985 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 131 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। भर्ती मरीजों में 103 पुरुष, 9 महिलाएं और 19 बच्चे शामिल हैं। वहीं, उपचार कराकर घर लौटने वालों में 597 पुरुष, 98 महिलाएं और 290 बच्चे शामिल हैं।
राज्य अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग को दिवाली के दिन आग लगने की कुल 160 सूचनाएं मिलीं। इनमें 43 घटनाएं पटाखों से, 61 रॉकेट या स्काई शॉट्स से और 56 अन्य कारणों से जुड़ी थीं। राहत की बात यह है कि इन अग्निकांडों में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।



