थेनी जिले के देवराम के रहने वाले 42 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बालकृष्णन ने 2 नवंबर 2026 को मदुरै के वालांदूर पुलिस स्टेशन में इलायची की बोरियों में आग लगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें 13 नवंबर की रात सेक्कनूरानी पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस का कहना है कि बालकृष्णन की शिकायत में संदेह होने के कारण उन्हें पूछताछ के लिए थाने में रोका गया था और संभवतः पुलिस जांच के डर से उन्होंने यह कदम उठाया। हिरासत में मौत का मामला होने के कारण इसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। दक्षिण क्षेत्र के आईजी विजेंद्र बिदरी ने बताया कि मामले में एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और थाने के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।


