यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के लिए अमेरिका ने पहली बार शर्त रखी है कि कीव को डोनबास क्षेत्र से अपनी सेना हटानी होगी। इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन अपनी किसी भी जमीन को रूस को सौंपने या कब्जे वाले इलाकों को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने के लिए तैयार नहीं है।
जेलेंस्की ने कहा कि यदि नाटो की ओर से पूर्ण सुरक्षा गारंटी, सैन्य मजबूती के लिए समर्थन और देश के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जाती है, तो सेना हटाने का निर्णय जनमत संग्रह के जरिए जनता लेगी।


