वैश्विक स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करने वाले देशों में चीन पहले स्थान पर है। पिछले वर्ष दुनिया भर में कुल 54.1 बिलियन टन ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन हुआ, जिसमें अकेले चीन की हिस्सेदारी 15.98 बिलियन टन यानी 29.5 प्रतिशत रही।
इस सूची में 6.02 बिलियन टन (11.1%) उत्सर्जन के साथ अमेरिका दूसरे और 4.51 बिलियन टन (8.3%) के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। ये तीनों देश मिलकर दुनिया के कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का आधा हिस्सा उत्सर्जित करते हैं। इसके अलावा, यूरोपीय संघ 3.12 बिलियन टन (5.8%) के साथ चौथे और रूस 2.57 बिलियन टन (4.8%) के साथ पांचवें स्थान पर है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि तुर्की में एकत्रित होकर इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं।


