अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि भारत 2031 में होने वाले वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, भारत को 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी सौंपी गई है, जो 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खेली जाएगी।
भारत पांचवीं बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा, इससे पहले देश 1987, 1996, 2011 और 2023 में इस टूर्नामेंट का आयोजन कर चुका है। वहीं, 2006 के बाद पहली बार भारत चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।
ICC ने 2035 तक के टूर्नामेंटों का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टी20 विश्व कप, जबकि 2030 में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। साथ ही, इंग्लैंड को 2029 और 2031 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी दी गई है।



