केरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा प्रचारित एक फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद 17 वर्षीय किशोरी गंभीर किडनी रोग की चपेट में आ गई है। मलप्पुरम के एस्टर एमआईएमएस मदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जांच के दौरान किशोरी के शरीर में पारे (मर्करी) की मात्रा खतरनाक स्तर तक अधिक पाई, जिसके बाद इस बीमारी का पता चला।
चिकित्सकीय परीक्षणों में किशोरी के शरीर में पारे का स्तर 12,500 पीपीएम तक पाया गया है। इस घटना ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचे जाने वाले सौंदर्य प्रसाधनों की सुरक्षा और उनके नियमन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।



