तमिलनाडु में मंदिर के दीपक स्तंभ पर दीप प्रज्वलित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर हिंदू विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग, जिसे मंदिरों की संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए, वह कंदर मलाई को सिकंदर मलाई में बदलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए भक्तों के पूजा के अधिकारों का हनन कर रही है और भगवान मुरुगन के भक्तों की भावनाओं को नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि 'सबके लिए शासन' का दावा करने वाली सरकार को मुरुगन भक्त सबक सिखाएंगे। नागेंद्रन ने स्पष्ट किया कि भक्तों के पूजा के अधिकार के खिलाफ काम करने वाली सरकार को माफ नहीं किया जाएगा।




