तमिलनाडु में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अक्टूबर और नवंबर महीनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर तस्करी की बड़ी खेप बरामद की है। इस अभियान के तहत नशीले पदार्थों, सोने और प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया गया है।
कार्रवाई के दौरान 16-17 अक्टूबर को नागपट्टिनम में 100 करोड़ रुपये मूल्य की 137 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की गई। इसके बाद नवंबर में चेन्नई बंदरगाह से 7.72 करोड़ रुपये की 12.87 टन लाल चंदन की लकड़ी, मंडपम समुद्री क्षेत्र से 10.1 करोड़ रुपये का 17.74 किलोग्राम सोना, चेन्नई के माधवराम से 140 करोड़ रुपये तक की 71.24 किलोग्राम हेरोइन और पुदुकोट्टई के कीरानूर से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 1.75 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।



