तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में महिला अधिकारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में TVK विधायक अरुल विग्नेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कल्लाकुरिची महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में गैर-जमानती धाराओं सहित कुल पांच धाराओं को शामिल किया गया है।
विधायक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(i) r/w 75(2), 75(1)(iv) r/w 75(3), 78(2) और 132 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, महिला उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर कार्यस्थल पर महिला को यौन रूप से प्रताड़ित करने और सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य में बाधा डालने का आरोप है।



