सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर में 18 से 24 नवंबर के बीच हृदय संबंधी समस्याओं और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। सन्निधानम और पंबा क्षेत्रों में बेहोश होकर गिरे इन श्रद्धालुओं की मौत का मुख्य कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। मृतकों में आंध्र प्रदेश के 4, केरल के 2, तथा तमिलनाडु और कर्नाटक का एक-एक श्रद्धालु शामिल है। इनमें से कई लोग पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।
अब तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा चुकी है, जिनमें दिल का दौरा पड़ने वाले 14 लोग भी शामिल हैं जिन्हें समय रहते उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे श्रद्धालु पूरी तरह से चिकित्सीय जांच कराने के बाद ही पहाड़ी की चढ़ाई शुरू करें।


