चेन्नई के दूसरे हवाई अड्डे के रूप में प्रस्तावित परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को लेकर राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु सरकार की ओर से परियोजना स्थल को बदलने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।
तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (TIDCO) को इस परियोजना के लिए 7 अप्रैल 2025 को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी। सितंबर 2024 में प्रस्तुत आवेदन के अनुसार, परियोजना के पहले चरण की अनुमानित लागत लगभग 10,500 करोड़ रुपये है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पॉलिसी 2008 के तहत भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय मंजूरी और वित्तीय आवंटन की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार या हवाई अड्डा डेवलपर की है। हवाई अड्डे के निर्माण की समय-सीमा भूमि अधिग्रहण और आवश्यक अनुमतियों के मिलने पर निर्भर करेगी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


