मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट किया है कि कावेरी जल विवाद पर उनकी सरकार का राजनीति करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर सभी दलों ने मिलकर प्रस्ताव पारित किया है और उसे प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार कावेरी में अपने अधिकारों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कावेरी मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल इस उम्मीद में की गई थी कि शायद कोई सकारात्मक समाधान निकल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह के अपमान का सामना भी करना पड़ा, तो वह तमिलनाडु की जनता के हित में उसे सहन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


