मारुति सुजुकी ने अगस्त महीने से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कच्चे माल और कलपुर्जों की लागत में लगातार हो रही वृद्धि के कारण यह फैसला लेना अनिवार्य हो गया है।
इस निर्णय के तहत कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों के भीतर मारुति सुजुकी द्वारा कीमतों में की गई यह दूसरी बढ़ोतरी है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स




