तमिलनाडु सरकार ने राज्य की फैक्ट चेक यूनिट का नाम बदलकर 'इंफॉर्मेशन इंटीग्रिटी डेस्क' (IID) कर दिया है। इस नई इकाई की कमान 'ऑनलाइन थलपति फैंस क्लब' के संस्थापक और टीवीके (TVK) के सोशल मीडिया प्रमुख गुरु, जिन्हें 'गुरु थलाइवा' के नाम से जाना जाता है, को सौंपी गई है। इसके साथ ही, टीवीके की आईटी विंग की समन्वयक दिव्या को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (DIPR) के तहत सोशल मीडिया डेस्क का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, IID का मुख्य कार्य पहले की तरह ही भ्रामक सूचनाओं और छेड़छाड़ की गई सामग्री की पहचान करना, आधिकारिक स्रोतों से दावों की पुष्टि करना और तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट जारी कर अफवाहों को फैलने से रोकना होगा। इस इकाई में गुरु के नेतृत्व में प्रसन्ना को IID लीड और सुजिता को जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

