अंगदान के क्षेत्र में देश भर में शीर्ष स्थान पर रहने के लिए तमिलनाडु सरकार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक विशेष समारोह में राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।
तमिलनाडु लगातार अंगदान के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना हुआ है। इस उपलब्धि के लिए राज्य को यह राष्ट्रीय मान्यता प्रदान की गई है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


