प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में मेटा के अधिकारियों ने केंद्रीय आईटी मंत्री से माफी मांगी है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी बुधवार को केंद्र सरकार को संदेश भेजकर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों के लिए खेद व्यक्त किया है।
सरकार ने प्रमुख हस्तियों के सत्यापित खातों से सामग्री हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो, जिसमें उन्होंने परीक्षा विवादों और पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई पर छात्रों और युवाओं को संबोधित किया था, फेसबुक से करीब पांच से छह घंटे तक हटा दिया गया था। बाद में इसे बहाल कर दिया गया।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

