एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
इस कार्य को पूरा करने के लिए 16 अगस्त की समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी संबंधित उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।

