मंत्री मारिया विल्सन ने आरोप लगाया है कि उनकी भाषा का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पहले शारीरिक बनावट और महिलाओं को लेकर टिप्पणियां की जाती थीं, और अब उनकी भाषा को भी निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईसाई धर्म ने उन्हें प्रेम, शांति और करुणा की भाषा सिखाई है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि वह स्वाभाविक रूप से बात करती हैं और किसी के लिए भी अपनी बोलने की शैली में बदलाव नहीं करेंगी।


