तमिलनाडु विधानसभा में आज नीट परीक्षा और केंद्र सरकार के विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक के विरोध में अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए। इन प्रस्तावों को सदन में मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
राज्य सरकार की ओर से मंत्री अरुणराज और राजमोहन ने इन प्रस्तावों को सदन के पटल पर रखा। इन प्रस्तावों के माध्यम से केंद्र सरकार के संबंधित निर्णयों पर राज्य की असहमति दर्ज कराई गई है।


