चेन्नई नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों के लिए रेबीज रोधी टीकाकरण का विशेष अभियान आज शुरू किया है। निगम ने अगले 75 कार्य दिवसों के भीतर 2 लाख आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य के लिए 30 टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन 3,000 कुत्तों को टीका लगाएंगी। प्रत्येक टीम को एक दिन में 100 कुत्तों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
निगम प्रशासन ने बताया कि इस अभियान के तहत आम जनता अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को भी मुफ्त में रेबीज का टीका लगवा सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल 9 अगस्त को शुरू हुए इसी तरह के अभियान में 1,47,545 आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया गया था।




