कोयंबटूर जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर तीन जघन्य हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना 3 अगस्त को पीलामेडु इलाके में हुई, जहां 25 वर्षीय नवीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके बाद 6 अगस्त को किनाथुकदावु में 22 वर्षीय अश्विन की चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, 10 अगस्त को ओथक्कलमंडपम इलाके में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र अमुधन की 20 से अधिक लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।



