तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के खिलाफ मुख्यमंत्री और उनकी माता के बारे में कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एक वकील ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय में यह शिकायत सौंपी है। इस घटना के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।


