अमेरिका की हार्ट एयरोस्पेस कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े पूर्णतः इलेक्ट्रिक विमान 'Heart X1' का सफल परीक्षण किया है। न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर आयोजित इस परीक्षण उड़ान के दौरान विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
परीक्षण के दौरान यह विमान 1,100 फीट की ऊंचाई तक गया और 27 मिनट तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से नीचे उतर आया। इस उपलब्धि के साथ ही कंपनी ने विमानन क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


