इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने घोषणा की है कि भारत 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के पहले चरण को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप इसरो कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष परियोजनाओं पर काम कर रहा है। गगनयान मिशन के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

